मस्जिदों में सुबह सुबह अजान में लाउडस्पीकर से होने वाले शोर पर गायक सोनू निगम ने तीखी प्ररिक्रया देते हुए इसे बंद करने को कहा है .
आज सुबह उन्होंने इस पर कई ट्वीट किए और कहा कि “ मस्जिदों में सुबह लाउडस्पीकर का शोर बन्द होना चाहिए. मैं मुस्लिम नही हूं फिरभी सुबह अजान के शोर की वजह से मेरी नींद खराब होती है और मुझे उठना पड़ता है . मुस्लिमो की ये गुंडागर्दी बन्द होनी चाहिए ".
God bless everyone. I'm not a Muslim and I have to be woken up by the Azaan in the morning. When will this forced religiousness end in India
— Sonu Nigam (@sonunigam) April 16, 2017
श्री निगम यंही नही रुके उन्होंने अजान में प्रयुक्त होने वाली बिजली पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि “ जब पैगम्बर मोहम्मद ने इस्लाम की स्थापना की थी तब बिजली नही थी तो फिर एडिसन के आविष्कार के बाद ही क्यों इसका प्रयोग अजान में किया जाता है ".
साथ ही वे मंदिर तथा गुरूद्वारे में तेज़ आवाज में संगीत बजाये जाने का विरोध कर रहे थे .
I don't believe in any temple or gurudwara using electricity To wake up people who don't follow the religion . Why then..? Honest? True?
— Sonu Nigam (@sonunigam) April 17, 2017.
सोनू निगम के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर एक बड़ी बहस् ने जन्म ले लिया है .
एक तरफ बुद्धजीवियों का एक बड़ा वर्ग इस बयान का ये कहकर समर्थन कर रहा है कि जो लोग इस मजहब को नही मानते उन्हें क्यों बेवजह परेशान होना पड़ता है .
तो दूसरी तरफ कुछ लोग इस बयान का तीखा विरोध करते हुए सोनू निगम से माफ़ी मांगने के लिए कह रहे है .
जैसे जैसे लोगो का बयान इस मुद्दे पर आ रहा है उससे एक बात तो तय लग रही है कि ये विवाद अब यंहा थमने वाला नही है .
No comments:
Post a Comment